फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का आज अंतिम मौका

Fri, 31 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक महाविद्यालय में 997 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो चुके हैं। शुक्रवार को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम मौका है।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एसबीएस महाविद्यालय में 18 जुलाई से बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 532 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया जबकि बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 264 छात्र-छात्राओं, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 60 छात्र-छात्राओं और बीएससी बायो ग्रुप में 141 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। महाविद्यालय के नोडल एडमिशन व परीक्षा प्रभारी डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि अब तक महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 997 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि शुक्रवार को प्रवेश का अंतिम दिन है इसलिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राएं प्रवेश ले लें ताकि प्रवेश लेने से वंचित न रहें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें