फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने पर माफिया ने की फायरिंग

Mon, 05 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोसी नदी देवी घाट पर तैनात पीएसी ने खनन अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ने पर माफिया ने हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान माफिया और पीएसी के बीच तीखी झड़प हो गई और माफिया एक ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने पीछा कर एक माफिया को दो ट्रैक्टर ट्रॉली, बोलेरो और जीप सहित गिरफ्तार कर लिया।


शनिवार देर रात गांव गोबरा के देवी घाट क्षेत्र में अवैध खनन कर हथियारों से लैस माफिया वाहनों को भर रहे थे। सूचना मिलने पर खनन क्षेत्र में तैनात पीएसी मौके पर पहुंची। पीएसी ने खनन से भरे वाहनों को कब्जे में लेने की कोशिश की। इस पर माफिया पीएसीकर्मियों के साथ गाली गलौच और मारपीट पर उतारु हो गए। इस दौरान माफिया ने हवाई फायरिंग कर दी और अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जबरन छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही कोतवाल बीएस धौनी, एसएसआई कमलेश भट्ट, एसआई ललित सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर जसपाल निवासी भजुआनगला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाकी माफिया एक बोलेरो, दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जीप छोड़कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पीएसी नायक नवीन तिवारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद सहित 12 अन्य खनन माफिया के खिलाफ धारा 147, 148, 353, 504, 506, 379, 511 और 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खनन माफिया इससे पहले भी पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला कर चुके हैं। सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें