काशीपुर। गुवाहाटी असोम में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के आठ और देहरादून के दो बॉक्सर अपने मुक्के का दम दिखाएंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम के साई प्रशिक्षण सेंटर (एसटीसी) के बॉक्सिंग कोच हरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि आठ से 13 दिसंबर तक चलने वाली नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।
इसमें 49 किग्रा भार वर्ग में अर्जुन सिंह लुंठी, 52 किग्रा में अरविंद कुमार, 56 किग्रा में सेहरन संधू, 60 किग्रा में भूपेंद्र टाकुली, 64 किग्रा में राहुल, 69 किग्रा में जितेंद्र सिंह जोरा, 75 किग्रा में सुमित कुमार, 81 किग्रा में जय सक्सेना, देहरादून के 91 किग्रा में देवाशीष, 91 किग्रा से अधिक में अजीत नेगी का चयन हुआ है। टीम का चयन रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवीन टम्टा, राजेंद्र सिंह नेगी, रवींद्र ठाकुर, देवेंद्र जीना, विनोद तिवारी ने किया। टीम गुवाहाटी के लिए 5 दिसंबर को रवाना होगी।