काशीपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर में वायु प्रदूषण सुधार योजना के तहत चार सड़कों के दोनों ओर 3,61,42,000 की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य शुरू हो गया है। इन चारों सड़कों की लंबाई 5220 मीटर है। टाइल्स फुटपाथ बनने से जहां राहगीरों को उड़ने वाली धूल से राहत मिलेगी। वहीं सड़क किनारे चलने की सुविधा मिलेगी।
वायु प्रदूषण सुधार योजना के तहत रामनगर रोड स्थित पुराने टूरिस्ट होटल से लेकर गुरुद्वारे के गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य शुरू हो गया है। सड़क के दोनों ओर टाइल्स फुटपाथ बनाया जा रहा है।
इसके अलावा मानपुर रोड टी प्वाइंट से रामनगर रोड तक मार्ग के दोनों ओर और अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय की उत्तरी दीवार तक और खड़कपुर देवीपुरा रोड पर सांई स्कूल से शुगर मिल मार्ग तक टाइल्स फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है।
वहीं मेयर दीपक बाली ने बताया कि 22 दिसंबर को इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शुभारंभ किया था, निर्माण कार्य शुरू हो गया है।