फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: तिलकराज और लाडी की तकरार में जमकर चल रहे बयानों के बाण, बेहड़ ने कहा- हरमिंदर अपशब्दों पर मांगे माफी

Thu, 12 Jun 2025 03:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के आरोपों पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने लाडी को रुद्रपुर दंगों का मास्टरमाइंड करार दे दिया।
विज्ञापन
तिलकराज और लाडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के आरोपों पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने लाडी को रुद्रपुर दंगों का मास्टरमाइंड करार दे दिया। कहा कि रुद्रपुर दंगे की पटकथा लाडी ने लिखी थी और लाडी का काला चिट्टा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को अपने कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में बेहड़ ने कहा कि अगर लाडी का दंगे से लेना देना नहीं था तो उनको भाजपा से प्रेम क्यों था। लाडी की भाजपा के लोगों से सांठगांठ थी। यह तराई, उत्तराखंड, यूपी के लोग जानते हैं कि लाडी दंगे के मास्टरमाइंड और गुनहगार थे। उन्होंने हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान दंगे के आरोपियों से मुकदमे वापसी की पैरवी की थी। कहा कि तू तड़ाक की भाषा लाडी ने शुरू की थी। पहले वे अपनी भाषा को सुधारें। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लाडी के भाजपा से मिले होने के 100 उदाहरण दे देंगे। लोकसभा चुनाव में लाडी पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जतिन प्रसाद का खुला प्रचार कर रहे थे। लाडी उत्तराखंड से लेकर पंजाब तक कहां-कहां लाइजनिंग करते हैं, वे सब जानते हैं। चेताया कि उनके खिलाफ जितनी बार बोला जाएगा, उतनी बार जवाब दिया जाएगा। 

रुद्रपुर की राजनीति में दखलअंदाजी न करें लाडी
सिटी क्लब में विधायक तिलकराज बेहड़ के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की। पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि लाडी रुद्रपुर की राजनीति में दखलअंदाजी न करें। वे अपने क्षेत्र में ध्यान दें। संजय जुनेजा ने कहा कि लाड़ी जहां रहते हैं, वहां से कितने बार कांग्रेस को जीत दिलाई है, यह बताएं। लाडी को राजनीति का ककहरा नहीं आता है। वहां पर हरीश बावरा, पार्षद सौरभ राज बेहड़, निशांत थे। 
विज्ञापन


वहीं, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि वे गंदी राजनीति नहीं करते हैं। विधायक तिलकराज बेहड़ ने तीन बार उनके खिलाफ बोला और उस पर उन्होंने जवाब दिया। वे नहीं चाहते कि लड़ाई सड़क पर आए। बेहड़ ने शुरूआत की और वे माफी मांगे। कहा कि उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का दम बेहड़ में नहीं है। किसको पद मिलना है और किसको हटाना है, इसका फैसला राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष करते हैं।

बुधवार को सिटी क्लब में पत्रकार वार्ता में लाडी ने कहा कि बेहड़ ने उन पर दंगे करवाने के घटिया आरोप लगाए हैं। उनका दंगे से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन जब दंगे हुए तो बेहड़ कहां छिप गए थे। उनकी ओर से गरीब बच्चियों की शादी कराने को बेहड़ शोशेबाजी बता रहे हैं। अगर इतनी ही तकलीफ है तो बेहड़ भी अपना पैसा लगाकर गरीब बच्चियों की शादी करवाएं। कहा कि वे जनकराज शर्मा हो, केसी बाबा या यशपाल आर्य हों, मजबूती से खड़े हैं। वे बेहड़ की तरह पीठ पर छुरा नहीं घोंपते हैं।
कहा कि उनको चुनाव लड़कर विधायक नहीं बनना है। कहा कि उनको चुनाव लड़कर विधायक नहीं बनना हैं। कहा कि बेहड़ शौक से दिल्ली जाकर शिकायत करें। तुम मेरी कटिंग लेकर जाओगे, मैं पुलिंदे लेकर जाऊंगा। उन्होंने बेहड़ को चेताया कि जैसे बोलेगो वैसा ही जवाब मिलेगा।

निष्कासित नेताओं को प्रेस कांफ्रेंस में बैठा रहे
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले पार्टी का अनुशासन भी भूल चुके हैं। कांफ्रेंस में दो लोग साजिद और मनोज ऐसे थे, जिनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया जा चुका है। इन्हें शह दी जा रही है। कुछ लोग भूल गए हैं कि कांग्रेस एक व्यक्ति से नहीं है। पार्टी का एक अनुशासन भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें