फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खटीमा में जंगल में पत्ते काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, साथ की महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

Thu, 04 Jun 2026 07:52 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा(ऊधम सिंह नगर)

सार

गोविंदी देवी गांव की महिलाओं के साथ जानवरों के लिए पत्ते काटने जंगल में गई थी। तभी नखाताल द्वितीय बीट में झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला पर बाघ ने किया हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकरपुर क्षेत्र में नखाताल के जंगल में जानवरों के लिए पत्ते काटने गई एक महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है।

विज्ञापन


पचौरिया निवासी गोविंदी देवी बृहस्पतिवार सुबह गांव की महिलाओं के साथ जानवरों के लिए पत्ते काटने जंगल में गई थी। तभी नखाताल द्वितीय बीट में झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला के पैर और कंधे के पास पंजों से हमला किया। बाघ को देखकर साथ की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बाघ जंगल की ओर भाग गया।

अफरा-तफरी के बीच घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगल में पत्ते काटने गई  महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया था। अब महिला की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें