बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र में खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से आर्मी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
बाजपुर के केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव मोहाली जंगल में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गांव महोली जंगल निवासी शिवम कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार मोटरसाइकिल से आर्मी भर्ती की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी ।हादसे में शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी जयदीप (20) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने खनन कार्य कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस का घेराव किया। मृतक के परिजनों ने ने पुलिस पर खनन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।