फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए ने दो मजदूरों पर किया हमला

Sun, 21 Sep 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पतरामपुर क्षेत्र में बढ़ा तेंदुए का आतंक, दो बच्चों समेत क्षेत्र में घूम रही है मादा
विज्ञापन


जसपुर। पतरामपुर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम अलग-अलग घटनाओं में तेंदुए ने फिर से दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। पिछले दो माह में हमले की यह छठी घटना है।
विज्ञापन


भोगपुर डैम निवासी शहजाद अली (25) और तीरथ नगर निवासी जितेंद्र कुमार (32) मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को देर शाम दोनों युवक जसपुर से गांव लौट रहे थे। दोनों के घर लौटने के समय में लगभग आधे घंटे का अंतर था। बताते हैं कि वन विभाग की चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर डैम के रास्ते में झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने शहजाद पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके ठीक आधे घंटे बाद जितेंद्र कुमार को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाना चाहा लेकिन ग्रामीणों के शोरशराबे से तेंदुए भाग गया। विभागीय अफसरों एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इएमओ ने बताया कि तेंदुए ने युवकों को घायल किया है। भाजपा नेता डाॅ. यूनुस चौधरी एवं रेंजर महेंद्र सिंह बिष्ट घायलों को हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। रेंजर ने बताया कि मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ क्षेत्र में देखी गई है। वह पिछले कई दिनों से इसी क्षेत्र में घूम रही है। लोगों से इस क्षेत्र में न जाने की अपील की गई। उन्होंने बढ़ते हमलों की घटना को लेकर योजना बनाई है कि देर शाम घर आने वाले लोगों को चौकी में रोक कर कर्मचारियों के साथ उन्हें घर भेजा जाएगा। दो कर्मियों से लगातार निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें