फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनगवां और रघुलिया में बाघ की दस्तक

विज्ञापन
खटीमा के वनगवां एवं रघुलिया में बाघ के आने की सूचना पर रात्रि में गश्त करते वन विभाग व पुलिस की टीम - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। यूपी से लगे वनगवां एवं रघुलिया में शनिवार देर शाम बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गुरमेज सिंह की सूचना पर सुरई रेंज के रेंजर सुधीर कुमार अपने अधीनस्थों एवं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण के बाद बाघ के सुरई रेंज से यूपी क्षेत्र में जाने के साक्ष्य मिले। रेंजर ने ग्रामीणों से जंगल में अधिक अंदर न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। इस बीच सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने रविवार को भी जंगल से लगी सीमा पर गश्त की।
विज्ञापन

खटीमा रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल ने भी टीम के साथ यूपी से लगी सीमा पर गश्त की। इस दौरान डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी, सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही, वन दरोग राजू दास, संतोष भंडारी, भैरव सिंह, जागेश्वर वर्मा, नवीन मेहरा, मोहन सिंह, अजमत खान, हरीश राम आर्य, वृजेश कुमार, कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, त्रिभुवन पलड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें