फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर में तेंदुए की दहशत, रेंजर ने ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति मांगी

विज्ञापन
Tiger Attack At Jaspur People - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम तीरथनगर गन्ना क्रय केंद्र से किसानों का गन्ना तौलकर बाइक से घर जा रहे गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी को तेंदुए ने झपट्टा मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, क्षेत्र में लगातार तेंदुए की आवाजाही और हमले को देखते हुए रेंजर ने कहा कि मादा गुलदार अब ज्यादा हिंसक हो गई है। डीएफओ अवकाश पर हैं। उनके अवकाश से लौटने के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति उच्चाधिकारियों से मांगी जाएगी। विभाग ने किसानों की मदद से सड़क के दोनों ओर खड़ा गन्ना कटवा दिया है। दो जगहों पर पिंजरा लगाने के साथ ही कई जगहों पर ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। रेंजर ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की और अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

पतरामपुर क्षेत्र के ग्राम तीरथ नगर में नादेही चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। क्रय केंद्र प्रभारी अनिल शर्मा (55) शनिवार देर रात किसानों का गन्ना तौल कर बाइक से अपने घर ग्राम गांवड़ी ठाकुरद्वारा जा रहे थे। पतरामपुर गांव के पास एक तेंदुए ने बाइक पर झपट्टा मारा और गिरा दिया और पंजा मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें बचाया और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेंजर आनंद सिंह रावत ने बताया कि इसी स्थान पर तेंदुए ने 27 नवंबर को एक किशोर सहित तीन लोगों को घायल किया था। बताया गया कि हमलावर मादा तेंदुआ है उसके साथ दो शावक भी हैं। वह लगातार अपना स्थान बदल रही है। इस कारण अभी तक पिंजरे में नहीं फंस सकी। इधर, क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
बाजपुर। गांव टांडा महमूद क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने ग्रामीणों में दहशत बनी है। रविवार को ग्रामीण महिलाएं जानवरों के लिए जंगल में चारा लेने के लिए भी एकत्र हो गई। कांग्रेसी नेता राजेंद्र बेदी ने बताया कि गांव टांडा महमूद स्थित उनके बेदी फार्म के पास ग्रामीणों ने शनिवार रात को तेंदुआ देखा। जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत बनी है। बेदी ने एसडीएम को अवगत कराकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि एक सप्ताह पहले गांव बद्रीपुर क्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर बाइक सवार रोहन को जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें