काशीपुर। सरकारी अस्पताल में शुगर, पेट रोग आदि गंभीर रोगियों को बेहतर उपचार मिलने लगा है। फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता की ओपीडी में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्राथमिक उपचार के संबंधित दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में करीब डेढ़ माह से फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता निरंतर अपनी सेवा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि थायराइड, बीपी, शुगर के मरीज अधिक पहुंचने लगे हैं। इसके अलावा टीबी, पेट रोग, टाइफाइड, वायरल फीवर, खांसी, जुकाम, बुखार आदि रोग के मरीज आ रहे हैं। ओपीडी में 60-70 तक पहुंच रही है। फिलहाल कक्ष संख्या 43 में ओपीडी देख रही हैं।
अस्पताल में शुगर, बीपी की दवाइयां हैं। बताया कि इस क्षेत्र में थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, काला पीलिया के मरीज भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इनकी दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर और यूपी से मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं।