पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों को लेकर सरकार और पुलिस के खिलाफ मुखर हुए थे। उन्हाेंने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की न केवल मांग उठाई बल्कि पुलिस अधिकारियों पर भी निशाना साधा था। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के खिलाफ जमीनी विवाद का मामला सामने आने पर भी ठुकराल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र पर हुए हमले के बाद भी उनका गुस्सा दिखा था। सिस्टम को कटघरे में खड़ा करने को लेकर भी ठुकराल पुलिस की नजर में थे।
-
और कितनों का चरित्र हरण करोगे...
कोतवाली में धरने पर बैठी पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने ठुकराल को यहां तक कह दिया और कितनों का चरित्र हरण करोगे। अंकिता भंडारी को लेकर तुम पहले चुप रहे, बाद में कैंडिल जलाने के लिए निकल गए। महिलाओं और बेटियों का सम्मान सबसे पहले है। हर बार किसी के चरित्र पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। ये सब कहते हुए वह कई बार फफक पड़ीं।
.............
वर्जन
इस मामले में बुधवार को अपनी बात खुलकर रखूंगा। अभी कुछ भी कहना सही नहीं है।
- राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक