हल्दी गांव में बंद पड़ा रेलवे फाटक।
मझोला। यूपी सीमा स्थित हल्दी गांव में करीब तीन साल से बंद पड़े रेलवे फाटक के खुलने की आस जग गई है। इसको लेकर डीएम ने इज्जतनगर बरेली (यूपी) के डीआरएम को पत्र भेजा है।
हल्दी गांव में तीन साल पहले रेलवे फाटक गेट नंबर 18 सी बंद कर दिया गया था। इसके बंद होने से गांव के करीब 400 परिवारों को दो किमी अतिरिक्त चलकर कंचनुपरी गांव से होते हुए पीलीभीत-मझोला मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। गांव में करीब 700 एकड़ कृषि भूमि है, जिस कारण किसानों को खेती के उपकरण और अनाज ले जाने में असुविधा हो रही है।
हल्दी घेरा निवासी किसान व सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा गुरप्रीत सिंह खिंडा ने बताया कि डीएम ऊधम सिंह नगर ने इसको लेकर इज्जत नगर मंडल बरेली, यूपी के डीआरएम को पत्र भेजा है। इसके बाद डीआरएम ने मौका पर पहुंचकर निरीक्षण भी कर लिया है। इसके साथ ही रेलवे फाटक के खुलने की आस है।
फोटो-23 केटीएम 01पी- हल्दी गांव में बंद पड़ा रेलवे फाटक।