फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: फैक्ट्री में चिमनी निर्माण के दौरान 45 फीट से गिरे मजदूरों की मौत, शक्तिफार्म समेत यूपी के युवक शामिल

Fri, 09 May 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

फैक्ट्री में चिमनी बनाने के काम पर हैदराबाद गए शक्तिफार्म के युवक सहित तीन मजदूरों की 45 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैक्ट्री में चिमनी बनाने के काम पर हैदराबाद गए शक्तिफार्म के युवक सहित तीन मजदूरों की 45 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। अन्य दो मृतक खीरी, लखीमपुर और पीलीभीत (यूपी) के हैं। शव शुक्रवार देर रात तक पहुंचाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


आनंद नगर गांव निवासी नरेश राय ने बताया कि उनका छोटा भाई अमित राय (23) एक माह पूर्व नौ अप्रैल को देव नगर निवासी स्थानीय ठेकेदार के साथ हैदराबाद काम करने गया था। अमित वहां अन्य युवकों के साथ एक कंपनी में चिमनी बनाने का काम करने लगा। बुधवार दोपहर को अमित और अन्य दो युवक लिफ्ट से चिमनी बनाने का सामान ऊपर ले जाने लगे। इसी दौरान लिफ्ट का बूम टेढ़ा होने से तीनों 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल तीनों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अमित दो भाइयों में छोटा था। अन्य दो मृतकों में से एक पीलीभीत जिले के नौलडांगा गांव का और दूसरा खीरी, लखीमपुर जिले के मियांपुर गांव का बताया जा रहा है। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि वैधानिक प्रक्रिया के बाद शव के शुक्रवार देर रात यहां पहुंचने की संभावना है। युवक की मौत की सूचना से गांव में शोक व्याप्त है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें