फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाकी पर हमले के अभियुक्त तीन सगे भाई-बहन गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमले के तीन अ​भियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफतार। पुलिस
विज्ञापन
रुद्रपुर। पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने तीन सगे भाई-बहनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रंपुरा चौकी में तैनात आरक्षी विजय दरमियाल और हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रसाद पॉक्सो के एक मामले से संबंधित विधि-विवादित किशोर के जन्मतिथि प्रमाणपत्र का सत्यापन करने के लिए एसपीआर पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। विद्यालय बंद होने के बाद परिसर में मौजूद आशीष कुमार से जानकारी मांगी गई। आरोप है कि उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
आरोप था कि पूछताछ के दौरान आशीष कुमार, उसकी बहन रेखा, सरिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी गई और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए सरिता, रेखा और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में राजवती, प्रदीप कुमार और संजय अभी वांछित हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें