मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दीपावली त्योहार के मद्देनजर मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान जारी रहा। जिला अभिहित अधिकारी मनीष सिंह सयाना ने बताया कि गदरपुर और दिनेशपुर बाजार में मिठाइयों की कई दुकानों में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में मिल्क केक, नारियल बर्फी और बेसन के लड्डू की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। इसके आधार तीनों के एक-एक सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए राज्य स्तरीय फूड लैब में भेज दिए गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, ललित मोहन पांडे आदि थे।