- अवैध रूप से कॉलोनी निर्माण के 16 वादों की सुनवाई की
विज्ञापन
- बैलजुड़ी वार्ड 37 में अवैध प्लाटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण
काशीपुर। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने क्षेत्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार को अवैध रूप से कॉलोनी निर्माण के मामले में सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने 16 वादों को सुना। सुनवाई के बाद दो वादों पर ध्वस्तीकरण के आदेश दिए।
डीडीए के उपाध्यक्ष ने अहसन अली की शिवालिक स्कूल के पास नीझड़ा और सरमपाल, समाल व सुभाष की बैंतवाला पानी की टंकी के पास स्थित अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए। कहा कि विभाग की स्वीकृति के बिना किसी भी तरह की अवैध प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद उपाध्यक्ष ने टीम के साथ गांव बैलजुड़ी वार्ड नंबर 37 ढेला नदी किनारे अवैध रूप से प्लाटिंग का निरीक्षण किया। बताया कि इस क्षेत्र ढेला नदी की जद में आता है, जहां पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक अभियंता उत्कर्ष पांडे, जेई गीता गंगवार व रमनदीप सिंह शामिल रहे।