बाजपुर। बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक महिला घायल हो गई। शनिवार दोपहर केलाखेड़ा के मोहल्ला मुजफ्फरनगर निवासी साईन का बेटा पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी बच्चों के बीच विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। उसके बाद एक बच्चे के परिजन साईन के घर पर आ गए। परिजनों ने घर में घुसते ही गालीगलौज शुरू करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसमें साईन गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, गांव शोकानंगला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रिंकू घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं गांव रतनपुरा में हुई मारपीट में गांव रतनपुरा निवासी बबली घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टर से प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।