फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बच्चे समेत तीन लोग नदी में बहे, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
सितारगंज में नदी में बहे बच्चे समेत तीनों लोगों को बचा लिया गया। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सितारगंज। पहाड़ों पर बारिश से रविवार की शाम कैलाश नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे नदी किनारे बसे पहाड़ी उकरौली गांव के तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तीनों को बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी व सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन बिष्ट पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को पहाड़ों पर तेज वर्षा की वजह से शाम करीब 6:30 बजे कैलाश नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी बीच नदी पार कर रहे पहाड़ी उकरौली गांव निवासी मनोज राम (32) पुत्र कुशल राम, अपने भाई रमेश राम (26) व बेटे तनुज (6) पानी के तेज बहाव में बहने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ग्रामीणों ने हौसला दिखाकर जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी। करीब 700 मीटर तक नदी में कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने तीनों को सुरक्षित बचा लिया। तीनों को बचाने में कैलाश पुत्र जद्दू, भोला पुत्र रम्पत, प्रकाश पुत्र रामरतन के अलावा अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।
सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन बिष्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों के प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि कैलाश नदी में पानी नहीं था। हर रोज की तरह लोग सामान लेने के लिए नदी पार कर आते हैं। शाम को अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा जिसमें बच्चे समेत तीन लोग बह गए थे।
विज्ञापन

सिंचाई ईई बीसी नैनवाल ने बताया कि कैलाश नदी में करीब 26 हजार क्यूसेक पानी आया है। देर शाम तक जलस्तर बढ़ा हुआ था। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने देर रात गांव पहुंचकर नदी में बहे लोगों से बात की। उन्होंने ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील भी की। साथ ही बाढ़ चौकी कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें