शक्तिफार्म । पिछले तीन महीनों में जीजीआईसी शक्तिफार्म में चोरी की सातवीं घटना सामने आई है। जहां अज्ञात चोर कक्षा-कक्ष में लगे आठ सीलिंग फैन चुराकर फरार हो गए।
सोमवार को प्रधानाचार्य मनीषा अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर विद्यालय दो दिन के लिए बंद था।
सोमवार को जब विद्यालय खुला तो पता चला कि दो कक्षा-कक्षों में लगे आठ सीलिंग फैन चोरी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में विद्यालय में सातवीं बार चोरी हुई है।
अब तक चोर स्कूल से 32 पंखे सहित वायरिंग के तार चुरा ले गया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद