बाजपुर में बंद फैक्ट्री सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव फरीदपुर स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में तीन तेंदुओं के घुसने की खबर से ग्रामीणों में दहशत है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खंडहर बनी फैक्ट्री की सफाई कराने को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि जंगलात तेंदुओं को पकड़ने के प्रति गंभीर नही है। फैक्ट्री में बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने से यह जंगली जानवरों का बसेरा बन चुका है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बृहस्पतिवार शाम ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के समीप कुछ झाड़ियों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुओं के फैक्ट्री में होने से लोग पशुओं के लिए चारा लेने तक नहीं जा रहे हैं। मौके पर बलजीत सिंह,बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, श्याम सिंह, संजीव दिवाकर, किशन सिंह, राज कुमार, राहुल कुमार, सुखदेव सिंह आदि थे। इधर, वन विभाग के एसडीओ हिमांशु ने बताया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी।