सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम रामजीवनपुर निवासी चंद्रपाल, महेश कुमार और छिद्दू शुक्रवार की देर रात बाइक से घर आ रहे थे कि ग्राम पिपलिया स्थित हाईवे पर सुल्तानपुर पट्टी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें निजी अस्पताल काशीपुर पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। संवाद
मार्ग दुर्घटना में दो घायल
काशीपुर। बाइक अनियंत्रित होने से दो लोग घायल हो गए। महुआडाबरा निवासी वीर सिंह और बुढानपुर भगतपुर मुरादाबाद निवासी सोमपाल सड़क हादसे में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। संवाद
छत से गिरकर महिला घायल
काशीपुर। ग्राम हिम्मतपुर निवासी रानी छत से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हड्डी विभाग के लिए रेफर कर दिया। संवाद