फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त, आठ घायल

Thu, 22 Sep 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
बिजली ‌गिरने से क्ष्‍ा‌तिग्रस्‍त सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुरुवार रात तेज बारिश के साथ कड़की बिजली ने भदईपुरा क्षेत्र के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तेज अंधड़ से भी कई घरों की छतें उड़ गईं। जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



 भदईपुरा में निवास करने वाली माया कौर, बलवीर सिंह और कृष्ण सिंह का परिवार गुरुवार रात अपने घरों में चैन की नींद सो रहा था। इसी दौरान आधी रात को बिजली उनके घरों पर गिरी। देखते ही देखते पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। घर में सो रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और लोगों को मलबे से बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली की चपेट में आने वाले तीनों घर कच्चे थे। मौसम के कुछ शांत होने पर पीड़ित लोगों ने आसपास के पक्के मकानों में शरण लेकर रात बिताई। इसके साथ अंधड़ ने करीब आधा दर्जन घरों की छतों को उखाड़ दिया। इससे रुपवती, किशन सिंह, धमेंद्र प्रेमपाल, सुखविंदर और आंगनलाल के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। किशन और माया कौर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें