फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं सुलझी सरिता मर्डर केस की गुत्थी

Tue, 25 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन दिन पूर्व सिडकुल सेक्टर 12 के पीछे नाले में मिली प्रिकॉल कंपनी में कार्यरत सरिता मर्डर केश की गुत्थी को पुलिस तीसरे दिन भी नहीं सुलझा सकी है। शक के आधार पर पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने के बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग पाए हैं। इस मामले में फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है।


बता दें कि शनिवार शाम सिडकुल क्षेत्र में ट्रांजिट कैंप निवासी प्रिकाल कंपनी में काम करने वाली सरिता का शव मिला था। घटना हुए आज तीन दिन हो गए हैं। सरिता की हत्या किसने की है इस बारे में पुलिस के पास अभी कोई सुराग नहीं हैं। मामले की छानबीन के लिए पुलिस शक के आधार पर अब तक करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि इस घटना की विवेचना के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जो कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं जल्द ही कोई ठोस लाइन मिल सकती है। इधर मामले को लेकर मृतक सरिता के परिजनों ने सोमवार को भी सिडकुल चौकी में पहुंचकर सरिता के कातिलों का पता लगाने की गुहार लगाई। सिडकुल चौकी प्रभारी ने परिजनों को जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें