एसके पब्लिक स्कूल मझोला में तीन दिनी अंतरविद्यालयी खो-खो, कबड्डी, रस्सा खींच चैंपियनशिप शुक्रवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में यूपी एवं यूके के चालीस विद्यालयों की 140 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुष्कर सिंह धामी, बरखेड़ा विधायक किशन चंद राजपूत, नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में पहला मुकाबला नोजगे पब्लिक स्कूल ट्विंकल ने एसके पब्लिक स्कूल को हराकर जीता। जूनियर बालक वर्ग खोखो में सिटी कान्वेंट को पराजित कर गुरुकुल स्कूल किच्छा ने जीत हासिल की। जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में गोल्डन पब्लिक स्कूल ने ज्ञान इंटरनेशनल को हराया। जूनियर बालिका वर्ग खोखो में स्प्रिंग फील्ड चारुबेटा ने गुरुतेग बहादुर स्कूल इंका अमरिया को हराया। खोखो सीनियर बालिका वर्ग में नोजगे पब्लिक स्कूल ट्विंकल ने खोखो जूनियर बालक वर्ग में ट्रेफोर्ड पब्लिक स्कूल चकरपुर जूनियर बालक वर्ग में हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा, बालक वर्ग में सीनियर में सिटी कान्वेंट खटीमा, खोखो जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती पब्लिक स्कूल छिनकी फार्म ने जीत हासिल की। कार्यक्रम संचालन एसके पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने किया। वहां पर प्रबंधक जगजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, दिव्या रावत, कुंदन सिंह धामी, परमजीत कौर, दीपा पाठक आदि थे।