खटीमा के झनकट के देवरी गांव में सराफ की हुई हत्या का खटीमा कोतवाली में एसएसपी ने खुलासा किया है। रंजिशन के कारण सराफ की हत्या की गई। हत्या के आरोप में पिता, पुत्र और भतीजे को गिरफ्तार किया गया हैं।
Uttarakhand Crime News: खटीमा के देवरी गांव में सराफ की हुई हत्या का खटीमा कोतवाली में एसएसपी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रंजिशन के कारण सराफ की हत्या की गई। हत्या के आरोप में पिता, पुत्र और भतीजे को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, खटीमा के झनकट के देवरी गांव में मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सराफ को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया।
नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। रमेश की गर्दन पर दो गोली लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया।