फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जीभ में लगाए टांके, इलाज के दौरान युवक की मौत

Wed, 06 Dec 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज। खाना खाते समय एक युवक की जीभ कट गई। एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी जीभ में टांके लगा दिए। हालात बिगड़ने पर परिजन युवक को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


नगर के गणेश मंदिर निवासी नवल कुशवाहा ने बताया कि 23 नवंबर को खाना खाते समय उसके बेटे नितिन कुशवाह की जीभ कट गई। इस पर वह किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जीभ में टांके लगाने की बात कही। उसके मना करने के बावजूद डॉक्टर ने जीभ के हिस्से को सुन्न कर टांके लगा दिए। दवा का असर खत्म होने पर युवक की जीभ में दर्द शुरू हुआ और खून बहने लगा। नवल दोबारा अपने बेटे नितिन को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। उसने डॉक्टर से संपर्क किया तो संपर्क नहीं हो सका। बाद में वह अपने बेटे को लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल गया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। नवल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें