फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात चौकी धावा बोल ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
केलाखेड़ा थाने की बेरिया दौलत पुलिस चैकी में गिरफतार आरोपी और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
केलाखेड़ा/बाजपुर। पुलिस ने महोला वन चौकी पर हमला बोल अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने वाले तीन आरोेपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली गई है। अभी एक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

27 जून को तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के वन दरोगा कैलाश चंद्र तिवारी ने टीम के साथ बौर नदी से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर महोला वन चौकी में खड़ी कर दी थी। खनन माफिया वन चौकी पर वन कर्मियों के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए थे। वन दरोगा कैलाश चंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अशोक मेहता, सौरभ कुमार उर्फ रिक्की निवासी बेरिया दौलत, गुरविंदर सिंह उर्फ टोनी निवासी महोली जंगल, कुलदीप सिंह निवासी बांसखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने दबिश देकर गांव बरहैनी हरसान मोड़ पर आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ टोनी, कुलदीप सिंह और सौरभ सिंह उर्फ रिक्की को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे बरामद किए गए हैं। टीम में एसओ ओमप्रकाश, बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद, एसआई सुशील कुमार, एसआई प्रियंका टम्टा, राजेश जोशी, संजय कुमार, हरीश गिरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें