फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राजपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा से तीन आवेदन

Tue, 24 Jun 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य के लिए संभावित प्रत्याशियों के साथ रायशुमारी की। इस दौरान राजपुर क्षेत्र से भाजपा के तीन संभावित प्रत्याशियों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, गन्ना राज्यमंत्री मंजीत सिंह राजू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने सोमवार को आवास विकास स्थित कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता अपनी तैयारी जारी रखें। पार्टी की ओर से निर्धारित प्रत्याशी को ही एकजुटता के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि राजपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के लिए विनीत चौहान, सतीश कुमार एवं गुरनाम सिंह ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इनके आवेदनों पर विचार कर पार्टी निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि अन्य सीट से आए आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की पांच सीटें हैं। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां राजकुमार सिंह गुंबर, मनप्रीत सिंह, मनीष कुमार, मनोज चौहान आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें