फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यातायात पुलिस ई-रिक्शा को जारी करेगी सत्यापन नंबर

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में बढ़ते ई-रिक्शा से जाम की स्थिति पर लगाम लगाने के लिए बीते महीने यातायात पुलिस ने नगर निगम क्षेत्र के ई-रिक्शा का सत्यापन शुरू किया। इस दौरान जिन ई-रिक्शों का सत्यापन हो गया है उनका सत्यापन नंबर जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया से यूपी क्षेत्र के ई-रिक्शा के संचालन पर काफी हद तक रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस व सीपीयू की चेकिंग के दौरान पता चला कि बड़ी संख्या में यूपी क्षेत्र के ई-रिक्शा का संचालन निगम क्षेत्र में हो रहा है। इसके चलते जाम की स्थिति बन रही है। तब यातायात पुलिस ने मई के अंतिम सप्ताह से आठ जून तक नगर निगम क्षेत्र के ई-रिक्शा व सीएनजी टोंपो संचालन के लिए सत्यापन अभियान चलाया था। इस दौरान लगभग दो हजार वाहनों का सत्यापन किया गया। ऐसे में यूपी के ई-रिक्शा चालकों ने क्षेत्र में आना लगभग बंद कर दिया था।

यातायात पुलिस के प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर ई-रिक्शा का सत्यापन हो चुका है। अब यातायात पुलिस इन रिक्शा चालकों को सत्यापन नंबर व आईडी कार्ड इश्यू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया ई-रिक्शा चालकों को सत्यापन नंबर अपने वाहन पर अंकित करना होगा। साथ ही वाहन संचालन के समय आईडी पहनकर रखना अनिवार्य होगा। बताया इस प्रक्रिया से काफी हद तक यूपी के ई-रिक्शा का आना बंद हो जाएगा और यदि चेकिंग में बिना सत्यापन के पकड़े जाते हैं, तो वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें