रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के शिव एन्क्लेव में फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए।
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के शिव एन्क्लेव में फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक तीनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 24 सितंबर की रात साजेब उर्फ अरमान अपनी दोस्त से मिलने शिव एन्क्लेव पहुंचा था। कॉलोनी के लोगों के देख लेने और घेरने पर वह भाग निकला, लेकिन उसकी कार वहीं छूट गई। साथी समीर मलिक के फोन पर नंदू, सोहेल और सुमित समेत पांच युवक कार लेने पहुंचे। भीड़ देखकर आरोपियों ने पहले हवाई फायरिंग की। कार के टायरों के नट खुले मिलने से कार नहीं निकाल सके तो गुस्से में दो वाहनों में तलवार से तोड़फोड़ कर दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।