फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका; कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

Mon, 28 Sep 2026 12:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में सोमवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर डीडी चौक पर पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में सोमवार को कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और डीडी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। रैली में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। पुतला दहन के बाद सभी कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है और केंद्र सरकार के इशारे पर चल रहा है। इसी के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने पुतला दहन कार्यक्रम किया। रुद्रपुर में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतंत्र बचाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें