फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को दबोचा

Fri, 28 Apr 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली में हुए हत्या एक के मामले में वांछित तीन लोगों को काशीपुर से पकड़ कर ले गई। तीनों दिल्ली से भाग कर काशीपुर आए थे। लोकेशन के आधार पर पीछा कर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम काशीपुर पहुंची थी। 23 अप्रैल को सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक हत्या हुई थी। इसमें प्रताप विहार निवासी श्रवण और अन्य लोग वांछित थे। घटना की सीलमपुर थाना में मुकदमा दर्ज बताया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच को श्रवण के भाई की लोकेशन पुलिस को काशीपुर मिली। इसके बाद एसआई शाहिद अली के नेतृत्व में दिल्ली क्राइम पुलिस की टीम काशीपुर पहुंची। बताया जाता है कि काशीपुर पहुंचने पर बाइक सवार तीनों लोगों ने पुलिस को देख लिया और भागने लगे। दिल्ली पुलिस ने उनका पीछा किया तो वह बांसखेड़ा की ओर भागे। जब पुलिस पीछा करती रही तो तीनों बाइक छोड़ धीमरखेड़ा की और भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया और अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें