फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ चौकी धमकीं महिलाएं

Fri, 01 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
विज्ञापन
शक्तिफार्म पुलिस चौकी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती बसगर की बुजुर्ग महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब के खिलाफ बुजुर्ग महिलाओं ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने पुलिस पर कारोबारियों को शह देने का आरोप लगाते हुए चौकी में हंगामा काटा। इस बीच पुलिस से उनकी नोंकझोंक भी हुई। महिलाओं ने मामले की शिकायत विधायक सहित उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस चौकी पहुंची बसगर गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने कहा अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के कारण गांव के युवाओं का जीवन बर्बाद हो चला है। आरोप लगाया कि गांव की महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ सतत अभियान चला रही हैं, लेकिन पुलिस की सरपरस्ती के कारण कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं।

युवा शराब की लत पूरी करने के लिए अपने घरों से रुपये के साथ ही अनाज व अन्य सामान चुराने लगे हैं, जिससे घर की आर्थिक हालात भी नाजुक हो गई है। उन्होंने अवैध कच्ची शराब के सेवन से गांव के कई युवाओं की हालत खराब होने की बात कही। महिलाओं ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पुलिस चौकी में ही अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां संत कौर, जानकी देवी, कमला देवी, दीपा देवी, परूली देवी, मुन्नी देवी, मोहनी देवी, बसंती दवी, जसवंत कौर, देवकी देवी आदि थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें