फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हजारों श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की

Thu, 13 Aug 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नानकमत्ता साहिब में सजे धार्मिक दीवान में अमृतसर साहिब से आए गुरुसेवक सिंह प्रेमी का ढाड़ी जत्थ
विज्ञापन
नानकमत्ता। अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच कर श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की। श्रद्धालुओं ने पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर अपनी मन्नत मांगी। सजे धार्मिक दीवान में पंथ के जानकारों ने संगत को गुरु जस श्रवण कराकर निहाल किया।
विज्ञापन

बुधवार को अमावस्या पर्व पर चिलचिलाती धूप के बावजूद हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब शीश नवाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में माथा टेक अरदास कर गुरु महाराज से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की अरदास की। श्रद्धालुओं ने पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर अपनी मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा दूधवाला कुआं एवं पवित्र बाऊली साहिब पर भी आस्था के साथ शीश नवाया। पर्व के उपलक्ष्य में बाबा अलमस्त दीवान हाल में रात्रि से सजे धार्मिक दीवान में श्री अमृतसर साहिब से आए गुरसेवक सिंह प्रेमी के ढाड़ी जत्थे, महल सिंह मस्त, मुख्तियार सिंह सेवक, सिंगारा सिंह के कविसरी के साथ नानकमत्ता साहिब के कथावाचक ज्ञानी गुरसेवक सिंह अकाली, ज्ञानी शमशेर ने के साथ प्रिंस दीप सिंह के हजूरी ने रागी कीर्तनी जत्थे ने संगत को गुरु जस श्रवण कराके निहाल किया। धार्मिक दीवान का संचालन सुखविंदर सिंह ने किया। संगत ने धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंच दिल्ली से पहुंचे डेरा मुखी संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां जत्थेदार बाबा रविंद्र सिंह, कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह संधू, महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए, सचिव हरभजन सिंह,डायरेक्टर कुलदीप सिंह पन्नू, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह,गुरवंत सिंह सोनी, हर भाग सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू,गुरदयाल सिंह, राजपाल सिंह,प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, दिलबाग सिंह, दारा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें