फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जो नहीं दे पाए अच्छा रिजल्ट, उन गुरुओं की लगेगी क्लास

Mon, 05 May 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और संबंधित विषय के अध्यापकों पर कार्रवाई की तैयारी है। मुख्य शिक्षाधिकारी(सीईओ) ने सभी बीईओ को ऐसे प्रधानाचार्यों और संबंधित अध्यापकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में जिले का परीक्षाफल 88.47 तो इंटरमीडिएट में 81.97 फीसदी रहा। हाईस्कूल का परिणाम बीते वर्ष की तुलना में 2.94 फीसदी कम रहा जबकि इंटरमीडिएट के परिणाम में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। परिणाम में कई विद्यालयों का खराब प्रदर्शन रहा। सीईओ केएस रावत ने बताया कि निर्देशों में विषयवार अध्यापक जिनका परीक्षाफल संबंधित विषय में कम रहा है को एक सप्ताह के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने वाले अध्यापकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें