फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन रखने वालों से 50 हजार रुपए वसूले

Sat, 11 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम पीएस राणा के नेतृत्व में राजस्व विभाग व निगम अधिकारियों की टीम ने छापा मार कर पालीथिन रखने वाले 17 दुकानदारों से 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला। साथ ही सड़क तक दुकान लगाने वालों पर भी जुर्माना किया।
विज्ञापन

एसडीएम राणा के नेतृत्व में टीम ने टांडा उज्जैन में फलों की ठेलियों पर छापा मारा।

 तकरीबन 12 ठेली वालों के पास पालीथिन की थैलियां पकड़ी गईं। भुल्लन शाह की मजार सड़क मार्ग और नई सब्जी मंडी में छह दुकानों पर बड़ी मात्रा में पालीथिन मिली।  दो दुकानें सड़क तक लगी थीं। उन पर एक-एक हजार रुपए अलग से जुर्माना किया। कुल 17 दुकानों से तकरीबन बीस किलो पालीथिन की थैलियां मिलीं। उनसे 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने कहा कि शहर को चार भागों में बांट कर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएनए और सेनेट्री इंस्पेक्टर को एक-एक क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक के साथ चार कर्मचारी और दो पुलिस कर्मी होंगे। छापा मारने में नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह नेगी, राम सिंह, प्रेम सिंह, कृपाल सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक हेम जोशी, भुवन चंद्र सत्यबली, भगवान दास, जगदीश चंद्र, सुधीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें