फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं ये दलदल है

Fri, 26 May 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
धरना देतीं छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के साथ करीब आधा दर्जन संगठनों ने श्मशान घाट-स्टेडियम रोड का निर्माण और भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने नागनाथ मंदिर के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। 
विज्ञापन



शुक्रवार को मोहल्ला पक्का कोट स्थित नागनाथ मंदिर के सामने मार्ग पर सुबह करीब साढ़े दस से साढ़े 11 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने शासन प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इनके साथ श्रीगुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं, श्री गुरुनानक इंटर कालेज, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के छात्रों ने, बार एसोसिएशन, नागनाथ मंदिर समिति, पार्षद संघ के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग भी धरने पर बैठे।

वक्ताओं ने श्रीगुरुद्वारा ननकाना साहिब से स्टेडियम तक जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने, क्षतिग्रस्त इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सुरुचि सक्सेना ने कहा कि इस मार्ग पर पांच स्कूल के करीब सात हजार विद्यार्थी नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं।  इस सड़क पर भारी वाहनों के चलने से विद्यार्थियों को आने जाने में दिक्कत होती है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कहा कि नौ मई 2016 को इस मार्ग को बनाने का ज्ञापन पीडब्लूडी को भेजा गया था।
विज्ञापन


बताया कि एक साल बाद भी मार्ग का निर्माण नहीं हो सका, जिससे सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। स्कूली बच्चों ने सड़क नहीं यह दलदल है इसपर चलना मुश्किल है आदि नारों से प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। मेयर ऊषा चौधरी ने मांगे पूरी नहीं होने पर खुद धरने पर बैठने की बात कही। लोगों ने मेयर को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया। पीडब्लूडी अधिकारियों ने शीघ्र गड्ढों के भरान कराने का आश्वासन दिया।


एसएसआई विरेंद्र रमोला बताया कि तत्काल प्रभाव से बैलजुड़ी मोड़ पर भारी वाहनों को रोका गया है। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, जोगेंद्र सिंह छीना, बाबा झिरमिल सिंह, वैशाली गुप्ता, वासू शर्मा, छत्र संघ अध्यक्ष राहुल कांबोज, विवेक मिश्रा, कृष्णअवतार सिंह,  राधेश्याम, विपिन चौहान आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें