मुख्य मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सड़क के बीचोबीच डिवाईडर के रूप में बेरिकेडिंग लगाई दी। इससे क्रॉसिंग बंद होने पर लगने वाली वाहनों की डबल कतार नहीं लगेगी। वाहनों की डबल लाइन लगने से नागरिक परेशान थे। नागरिकों ने यातायात व्यवस्था की सराहना की है।
बृहस्पतिवार को कोतवाल बीडी उनियाल ने पुलिस बल के साथ क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क के बीचोबीच में बेरिकेटिंग लगाई। इस दौरान बाहर की तरफ खड़े वाहनों का चालान काटा। बता दें कि क्रॉसिंग पर दोनों ओर वाहनों की डबल कतारें लगने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। पिछले दिनों एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के कोतवाली निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने क्रॉसिंग पर होने वाली दिक्कत से अवगत कराया था, जिस पर एसएसपी ने कोतवाल ओर सीओ को बेरिकेटिंग लगाने के निर्देश दिए थे। वहां एसएसआई सुशील कुमार, एसआई बलजिंदर नेगी, गणेश पांडे, अनिता विष्ट आदि थे।