फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दफ्तर में घुसकर चोरों ने उड़ाए 1.40 लाख रुपये

विज्ञापन
रुद्रपुर के आवास विकास में चोरी की जानकारी लेते व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा। अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के आवास विकास स्थित एक आर्किटेक्ट के दफ्तर से चोरों ने एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोला और नकदी लेकर भाग गए। दफ्तर के बगल में स्थित बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में तीन लड़के अंदर जाते दिख रहे हैं। अंधेरा होने से चेहरे पहचान में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

विहार निवासी आर्किटेक्ट मो. आसिफ का ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आवास विकास में प्रीत इंजीनियरिंग एंड डिजाइन मैनेजमेंट नाम से दफ्तर है। सोमवार को वे अलीगढ़ गए थे।
मंगलवार सुबह उन्हें कार्यालय का ताला खुला होने की सूचना मिली। वे दफ्तर पहुंचे तो लैपटॉप व अन्य सामान बिखरा था। सोफे के स्टोरेज में थैले में रखे 1.40 लाख रुपये गायब थे। कार्यालय के पास एक घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में सोमवार रात 1:35 बजे तीन लड़के दफ्तर में घुसते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें