काशीपुर। ग्राम निझड़ा निवासी सर्वजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक जुलाई को मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने जीजा का हाल जानने के लिए गया था। वहां उसने अपनी बाइक अस्पताल के मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी की थी। जब वह लौटा तो बाइक गायब थी। एक सीसीटीवी कैमरे में चोर उसकी बाइक ले जाता कैद हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
आबकारी अधिनियम के 51 माल किए नष्ट
केलाखेड़ा। एसएसपी के आदेश पर रविवार को थाने के मलखाना में लंबित पड़े माल के निस्तारण के लिए जारी अभियान के क्रम में माल विनष्टीकरण के लिए गठित कमेटी के समक्ष केलाखेड़ा थाने में आबकारी अधिनियम से संबंधित लंबित पड़े वर्ष 2025 के 45 माल और वर्ष 2026 के 6 माल सहित 51 माल नष्ट करने की कारकी गई। इस दौरान एसडीएम डॉ. अमृत शर्मा, सीओ अखलेश कुमार, थाना प्रभारी मनीष खत्री, मलखाना मोर्रिर प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।