फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोर ने काटी केबल, अस्पताल की बिजली हुई गुल

Sun, 16 Nov 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। चोर ने सरकारी अस्पताल की मेन केबल काट दी। इससे अस्पताल की बिजली सप्लाई ठप हाे गई और अस्पताल में अंधेरा छा गया। बिजली नहीं होने से आपातकालीन, डिलीवरी रुम व विभिन्न वार्ड की स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हो गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को चोर ने अस्पताल के छत पर चढ़कर बिजली सप्लाई की मेन केबल को काट दिया। चोट वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। अस्पताल में लगा इनवेटर ठप होने के बाद परिसर में अंधेरा छा गया। इससे कई घंटे के लिए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को फॉल्ट नहीं मिलने के बाद जनरेटर चला कर स्वास्थ्य सेवा को सुचारू किया गया। इधर, स्वास्थ्य सेवा बाधित होने से अस्पताल में कई स्वास्थ्य उपकरण संचालित नही हो सके। डाॅक्टरों को ब्लड जांच, ओपीडी पर्ची आदि में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डिलीवरी की भी हैलोजन लाइट बंद हो गई। इससे वार्ड में भर्ती जच्चा-बच्चा को काफी दिक्कतें हुई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी नेबुलाइजर की सुविधा नहीं मिलने से उनकी सांस फूली रही। संवाद
विज्ञापन



फोटो लाइन। सितारगंज अस्पताल की छत पर काटी गई केबल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें