फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोन की लिमिट दोगुनी करने का दिया झांसा और हड़प लिए 16 लाख से ज्यादा

Sun, 18 May 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। कृषि लोन की सीमा (लिमिट) बढ़ाने के नाम पर बैंक कर्मचारियों ने किसान से 16.70 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक, ऋण कर्मचारी एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्राम टांडा प्रभापुर निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि काशीपुर के एक्सिस बैंक में पिता के साथ उसका संयुक्त कृषि नकद लोन का खाता वर्षों से संचालित है। जिसकी नकद लोन की सीमा 15 लाख है। इसी लोन की किस्त जमा करने के लिए वह बैंक के लोन कर्मचारी सचिन से लेनदेन करते थे। वर्ष 2023 के दिसंबर माह में सचिन ने लोन की सीमा 40 लाख रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव देकर रकम का तीन प्रतिशत कमीशन की मांग की। इस पर पीड़ित ने सहमति देते हुए वर्ष 2024 के जनवरी माह में पुराने लोन के बकाया 16.70 लाख की रकम सचिन को देकर बैंक में जमा करने को कहा। ताकि पुराना लोन का खाता बंद कर बैंक से नोड्यूज लेकर नए लोन का खाता सुचारू किया जा सके।
पीड़ित ने बताया सचिन ने बैंक की जमा स्लिप तो दी लेकिन नोड्यूज की पर्ची नही दी। जबकि उसने कमीशन के बीस हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने बताया कि मार्च माह में बैंक से फोन आने पर पता चला कि उसके पुराने लोन की 16.70 लाख की रकम जमा नही की हैं। यह सुनकर उसके होश उड़ गए और अहसास हुआ कि लोन कर्मचारी ने बैंक प्रबंध एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन



सीओ, दीपक सिंह ने बताया कि मामला धोखाधड़ी से जुड़ा होने के कारण पुलिस अभिलेखों की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। आरोप साबित होने पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें