फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: त्योहार के मद्देनजर नहीं हुई बिजली कटौती

Mon, 02 Mar 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली के त्योहार के मद्देनजर मटकोटा और भदईपुरा उप संस्थान से जुड़े इलाकों में रविवार को होने वाले मरम्मत के कार्य को स्थगित कर दिया गया। विधायक शिव अरोरा ने होली के दौरान बिजली कटौती न करने को कहा था।
विज्ञापन

गर्मियों में बेहतर बिजली की आपूर्ति करने के लिए ऊर्जा निगम ने दोनों उप संस्थानों से जुड़े इलाकों में रविवार को कंडक्टरों को कवर्ड कंडक्टर में तब्दील करने का निर्णय लिया था। बिजली कटौती की सूचना सार्वजनिक की गई थी। विधायक शिव अरोड़ा ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती से वार्ता कर पर्व के मद्देनजर बिजली कटौती न करने के लिए कहा। विधायक का कहना था कि नगर में जगह-जगह होली मिलन के कार्यक्रम हो रहे हैं। इस दौरान बिजली कटौती करना उचित नहीं है। रविवार को कलक्ट्रेट, विकास भवन, आवास विकास, शक्ति विहार, शांति विहार, सिविल लाइन, ट्रांजिट कैंप समेत कई क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती होनी थी। ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा ने बताया कि अब होली के बाद कंडक्टरों को कवर्ड कंडक्टर में बदलने का कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें