काशीपुर। देहात और शहरी क्षेत्र में धीमी गति से चल रहे स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के आदेश ऊर्जा निगम ने दिए है। काशीपुर में करीब सवा दो लाख कनेक्शन हैं। गत एक साल से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है, जो अब तक मात्र 30 फीसदी ही पूरा हुआ हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अर्जुन प्रताप सिंह ने बताया कि धीमी गति से स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना पर कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। संवाद