काशीपुर। छात्रसंघ चुनाव की तारीख को लेकर दावेदारों में संशय की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का कहना है दीपावली, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं, इसलिए चुनाव की तारीख अब त्योहारों की बाद ही घोषित की जाए।
कुमाऊं विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों मेें अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि छात्रसंघ चुनाव 25 अक्तूबर तक हो जाएगा। शासन स्तर से अब तक कोई चुनाव तारीख की घोषणा नहीं होने से छात्रों में संशय की स्थिति बन गई है। दावेदारों का कहना है कि चुनाव तैयारी के लिए लगभग 8-10 दिन लगते हैं। अब तक शासन स्तर से चुनाव तिथि घोषित नहीं होने से दावेदार परेशान हैं। कहा कि दीपावली के लिए अब मात्र 13 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में चुनाव कराया जाना छात्र हित में नहीं होगा।
दावेदारों ने कहा कि जब शासन स्तर से तारीख और चुनाव की गाइडलाइन ही जारी नहीं हुई तो चुनाव कैसे होते। इसलिए अब उनकी मांग है कि चुनाव नवंबर माह में संपन्न कराए जाए।