फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में नहीं है मनोरोग विशेषज्ञ

Thu, 07 May 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में कई वर्ष से स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। इससे मनोरोगियों के इलाज में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में करीब पांच साल से स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। मनोरोग विशेषज्ञ के न होने से मनोरोगियों को अन्य जिलों के अस्पतालों में ले जाने के लिए परिजन विवश हैं।
इससे मरीजों के परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसे लेकर लोग लंबे समय से स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन वह नहीं हो सकी है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी मनोरोग विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मनोचिकित्सक तैनात हैं। वह मानसिक रोग से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए लगातार शासन से पत्राचार किया जाता है। भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने पर जिला अस्पताल में भी स्थायी मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें