फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर के वार्ड 11 में 11 हजार वोल्ट की केबल से हादसे की आशंका

Tue, 03 Feb 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। वार्ड संख्या 11 में वर्षों पुरानी 11 हजार केवी विद्युत केबल से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। सभासद विनीता चौधरी ने उप खंड विद्युत अधिकारी को पत्र भेजकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2016 में बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की केबल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है और जमीन की सतह से लगभग दस फीट होने के बावजूद खुले हाल में है। यह स्थिति न केवल विद्युत सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बल्कि आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा भी बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की जन-धन हानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और विद्युत विभाग की होगी।

यहां ज्ञान विहार कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्ति तहसीलदार भूपेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सभासद बृजेश चौधरी, व्यापारी कल्याण दास छाबड़ा, संजीव डोडा, शिवम छाबड़ा और प्रमोद बजाज सहित तमाम वार्ड वासियों ने जनसुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त केबल को हटाकर मानकों के अनुरूप नई केबल बिछाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





इंसेट



वार्डवासियों की समस्या के निराकरण के लिए यथा संभव प्रयास किया जाएगा। वार्ड के स्थलीय निरीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- प्रकाश शाह, उप खंड अधिकारी, ऊर्जा निगम गदरपुर




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें