फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रमिकों के लिए योजनाएं तो कई, जानकारी की कमी बड़ी बाधा

Mon, 09 Mar 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए श्रम विभाग विभिन्न योजनाएं चला रहा है। कई श्रमिक इन योजनाओं की जानकारी से वंचित हैं। विभाग का कहना है कि ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है, जिससे उन्हें दुर्घटना बीमा, राशन और आपातकालीन सहायता जैसी सुविधाओं से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिलने से वह इनका लाभ नहीं ले पाते। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और डिजिटल संसाधनों की कमी भी पंजीकरण प्रक्रिया में बाधा बनती है। कई मामलों में दस्तावेजी प्रक्रिया और तकनीकी जानकारी के अभाव में श्रमिकों को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
श्रमिकों का कहना है कि योजनाओं का लाभ तभी मिल सकेगा जब जागरूकता अभियान गांव-गांव और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
एएलसी अरविंद सैनी के मुताबिक श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने के लिए पंजीकरण शिविर और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हेल्पडेस्क के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है, ताकि पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें