काशीपुर। मौसम बदलने के साथ ही पशुओं के व्यवहार में बदलाव आ जाता है। पशुओं में डिहाइड्रेशन की समस्या आ रही है। पशु अस्पताल में दुधारू पशुओं के अलावा पालतू कुत्ते और बिल्लियां अस्पताल में इलाज के लिए लाई जा रही हैं। पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश पांडे ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में पशुपालकों को अपने पशुओं पर ध्यान देना चाहिए। गर्मी के सीजन में पशुओं में कई बदलाव शुरू होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पशुपालक पशुओं का खास ख्याल रखें। उनके शरीर में पानी की कमी न होने दें। ताजा चारा खिलाएं। तबीयत खराब होने पर पशु चिकित्सक की सलाह लेकर ही दवाएं दें। संवाद